Image Description Icon
भारत का भविष्य
फरवरी 12, 1988
गुरुदेव श्री रामलालजी सियाग
एवीएसके, जोधपुर के संस्थापक और संरक्षक

भारत सदियों तक गुलाम रहा, इसलिए इस पवित्र भूमि पर अंधकार ठोस बनकर जम गया है। वैदान्तियों को छोड़कर सम्पूर्ण विश्व के धर्मों के अनुयाइयों का विकास अभी द्वैत भाव तक ही हुआ है।

  • आज भारत में भी द्वैतवादियों का ही बोलबाला है। दर्शन के हिसाब से भारत अद्वैतवाद तक सदियों पहले विकसित हो चुका था। यह सत्य हमारे दार्शनिक ग्रन्थों से पूर्ण सत्य प्रमाणित होता है।

  • प्रकृति का एक अटल सिद्वान्त है- उत्थान-पतन। पतन की भी एक सीमा होती है। भारत उस सीमा तक पहुँच चुका है।

भारत की नियति का सूर्य उदय हो चुका है। अब प्रवाह ऊपर की ओर है। पतन का काल समाप्त हो गया है।

महर्षि श्री अरविन्द

इस संबंध में महर्षि श्री अरविन्द ने कहा हैः

  • “भारत की नियति का सूर्य उदय हो चुका है। अब प्रवाह ऊपर की ओर है। पतन का काल समाप्त हो गया है। अब प्रभात निकट है, और अगर एक बार प्रकाश अपना दर्शन दे दें तो रात्रि फिर कभी नहीं हो सकती। उषा काल शीघ्र ही पूरा हो जाएगा, और सूर्य क्षितिज पर उदित होगा।

  • भारत की नियति का सूर्य उदित होगा, और समस्त भारत को अपनी ज्योति से भर देगा। और केवल भारत को ही नहीं एशिया और जगत् भर को प्लावित कर देगा। हर घड़ी, हर पल उन्हें दिवस की क्रान्ति और दीप्ति के निकट लाते हैं जिसकी स्वीकृति भगवान् ने दी है। पतन का काल समाप्त हो गया है। नया भारत उठ रहा है। सचेतन हो रहा है, और राष्ट्रों की बिरादरी में अपना उचित स्थान लेने की तैयारी कर रहा है।

  • महर्षि श्री अरविन्द ने भारत तथा सम्पूर्ण विश्व को अन्तर्दृष्टि से जितना निकट से देखा है, उतना कम ही लोगों ने देखा है। श्री अरविन्द ने भविष्यवाणी की है कि “आगामी मानव-जाति दिव्य शरीर धारण करेगी।” इसका स्पष्ट अर्थ है मानव-जाति हमारे अद्वैतवाद के सिद्धान्त के अनुसार क्रमिक विकास के सिद्धान्त के मुताबिक पूर्णता प्राप्त कर लेगी।

मुझमें हुए इस परिवर्तन के कारण ही मेरे माध्यम से मानवता में यह दिव्य परिवर्तन आ रहा है। भविष्य में मानवता में होने वाले इस परिवर्तन को देख कर ही श्री अरविन्द ने भविष्यवाणी की है कि आगामी मानव जाति दिव्य शरीर धारण करेगी।”। क्योंकि यह विकास सार्वभौम है, अतः सम्पूर्ण विश्व इससे प्रभावित हुए बिना रह ही नहीं सकता।

गुरुदेव श्री रामलालजी सियाग

शेयर करेंः